आज बहुत ही अद्भुत दिन है आज कई वर्षों का इंतजार हुआ समाप्त: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री ने रतनपुर में प्रभु राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की
रायपुर, 22 जनवरी 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के अपने गृहग्राम रतनपुर स्थित राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। दर्शन पूर्व जायसवाल ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई भी की।स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा है की आज बहुत ही अद्भुत दिन है।आज वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया है कि आप सभी अपने घरों में दिए जलाएं और दिवाली जैसा उत्सव मनाए।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.