हमारे भारत में लगभग 1380 आयलैंड : हम कर सकते हैं 20 अरब डॉलर का सैर सपाटा व्यापार और पर्यटन अपने ही देश में #travelforindia
हमारे भारत में लगभग 1380 आयलैंड : हम कर सकते हैं 20 अरब डॉलर का सैर सपाटा व्यापार और पर्यटन अपने ही देश में
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 जनवरी 2024

दिल्ली।भारत के पास लगभग 1380 आयलैंड है ( ऐसे स्थान जो चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हो आयलैंड कहलाते है ) बहुत से तो ऐसे है जहां तक अभी कोई निवासी नहीं है.
जिसमे प्रमुखता में :-
572 आयलैंड है अंडमान निकोबार द्वीप समूह में,39 आयलैंड लक्ष्य द्वीप में, 26 आयलैंड महाराष्ट्र में 23 आयलैंड केरल में, 20 आयलैंड पश्चिम बंगाल में, 15 आयलैंड तमिलनाडु में, 14 आयलैंड गोवा में 9 आयलैंड गुजरात में, 7 आयलैंड उड़ीसा में, 7 आयलैंड आंध्रप्रदेश में।
इसके अलावा असम मणिपुर मप्र राजस्थान कोंकण में सैंकड़ों नदी द्वीप है। ये सब होते हुए भी हम भारतीय हर साल 67 अरब डॉलर विदेश में ये सब देखने में खर्च करते है। जबकि भारत एक मात्र ऐसा देश है। जहां सभी महाद्वीपों का मौसम पाया जाता है। यहां बर्फीली चोटियां, मरुस्थल, वर्षावन, सघन वन, नदी डेल्टा, पहाड़, नदियां, ऊंची चोटियां ,हिल स्टेशन, सबकुछ उपलब्ध है अगर हम चाहे तो 20 अरब डॉलर का बिल व्यापार और पर्यटन अपने ही देश में कर सकते है । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना एक शब्द बोले हमारे सामने हजारों विकल्प खोल दिए है जो आजतक अछूते थे…सैर करे हमारे भारत का ।
About The Author

