धान खरीदी केंद्र के शराबी प्रबंधक पर चला हंटर, शोकॉज नोटिस जारी

1
3

लोरमी. छत्तीसगढ़ में साल 2023 के धान की खरीदी का काम शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत होते ही कई धान खरीदी केंद्रों में कई अनियमितता उजागर हो रही है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. इसमें धान खरीदी केंद्र क्रमांक 3092 गोड़खाम्ही के प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में बिस्तर में झूमता हुआ दिखाई दिया था. जिसके बाद सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक हितेश कुमार श्रीवास ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उसे शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दरअसल, पूरी घटना मुंगेली जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गोड़खाम्ही सेवा सहकारी समिति का है. यहां पर धान खरीदी केंद्र का प्रबंधक सुरेश कुमार वैष्णव शराब के नशे में चूर बिस्तर में झूमता दिखाई दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद कार्रवाई की गई है.

About The Author

1 thought on “धान खरीदी केंद्र के शराबी प्रबंधक पर चला हंटर, शोकॉज नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *