उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुनकुरी एवं सीतापुर द्वारा मनाया गया संविधान दिवस
उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुनकुरी एवं सीतापुर द्वारा मनाया गया संविधान दिवस
भुवन वर्मा बिलासपुर 26 नवंबर 2023

जशपुरनगर।महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुनकुरी एवं सीतापुर (छ.ग.) में अधिष्ठाता डॉ. रविन्द्र तिग्गा की अध्यक्षता एवं सफल मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राहुल कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. युगल किशोर लोधी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी कर्मचारियों द्वारा पुष्पार्पन किया गया। इसी कड़ी में महाविद्यालय के सभी पदाधिकारियों द्वारा संविधान दिवस पर अपने विचार रखे गए साथ ही छात्र-छात्राओं को संविधान की महत्ता को समझाया गया एवं इसी तारतम्य में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभी पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का पठन किया गया साथ ही साथ शपथ लिया गया।

इस विशिष्ट आयोजन को मुख्य रूप से महाविद्यालय के राजीव कुर्रे, अभिमन्यु पटेल, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. राजकुमारी, मुकेश खरसन, प्रतीक्षा भगत, मुकेश कुमार अनंत ने सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। इस कार्यक्रम में दीपक साहू, जीवन लाल, अमित, फणिशा चतुर्वेदी, राजेश नायक, पलक सोनवानी, आकाश गुप्ता, इन्द्र कुमार, सुरज साहू एवं अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
About The Author

