शराब तस्करी का भंडाफोड़,आबकारी विभाग की टीम ने ओडिशा से शराब की तस्करी करते हुए तस्कर को दबोचा

1
9

देवभोग। आबकारी विभाग ने शातिर तरीके से हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने ओडिशा से पाउच में शराब की तस्करी करते हुए तस्कर को दबोचा है. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.जानकारी के अनुसार, सुपेबेड़ा निवासी संतोष सोनवानी पिता लालधार सोनवानी को आबकारी की टीम ने ओडिशा सीमा को जोड़ने वाली ठीरली गूड़ा मार्ग पर बिना नंबर प्लेट वाली होंडा साइन पर आते हुए रोका. इस दौरान जांच जांच में प्लास्टिक बोरी में शराब का पाउच मिला. आबकारी उप निरक्षक नागेश राज श्रीवास्तव ने बताया कि ओडिशा में तैयार होने वाला महुवा का कच्ची शराब था, जो 200 एम एल भर्ती पाउच में भरा हुआ था. 30 लीटर शराब और उपयोग में लाए जाने वाले दुपहिया वाहन को जब्त कर आबकारी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(1) क,34(2),36 तथा 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया. कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

किडनी की बीमारी पर उठता रहा सवाल

सुपेबेड़ा गांव में किडनी की बीमारी से 2008 से अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत केवल किडनी की बीमारी से हुई है. पानी मिट्टी और खाद्य सामग्री की जांच के अलावा ओडिशा में तैयार होने वाले कच्चे शराब की भी जांच हुई थी. रिपोर्ट में शराब में यूरिया की मात्रा अत्यधिक पाया गया, जिसे किडनी के लिए घातक बताया गया था. जागरूकता अभियान चला कर इस दारू के सेवन पर भी रोक लगाने कहा गया था. हालांकि पीड़ित मृतक में से ज्यादातर शराब का सेवन नही करते थे. लेकिन ओडिशा शराब को घातक बताया गया था. ओडिशा शराब के साथ सुपेबेड़ा से पकड़ाए आरोपी ने एक बार फिर इस शराब को चर्चा में ला दिया है.

लगातार होगी कार्रवाई

देवभोग वृत्त प्रभारी नागेश ने कहा की शराब कोचियों की पहचान की जा रही है. टीम ओडिशा सीमाओं पर अलर्ट है, ऐसे में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

About The Author

1 thought on “शराब तस्करी का भंडाफोड़,आबकारी विभाग की टीम ने ओडिशा से शराब की तस्करी करते हुए तस्कर को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed