70 साल के बुजुर्ग ने 11 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

0

बांदा. मरका थाना क्षेत्र में 70 साल के बुजुर्ग पर 11 साल की एक बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है. बच्ची के परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.मरका थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 11 साल की पोती गत 30 सितंबर को पड़ोसी जनक उर्फ कृष्ण बिहारी (70) के घर दूध लेने गयी थी. कृष्ण बिहारी बहाने से बच्ची को घर के अंदर ले गया और हाथ-पैर बांधकर उससे बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी और परिजन कृष्ण बिहारी के घर पहुंच कर बच्ची को बाहर लाए. इसी दौरान आरोपी मौका पाकर भाग गया.तहरीर के आधार पर कृष्ण बिहारी के खिलाफ बलात्कार के आरोप और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *