राष्ट्रपिता के जन्म जयंती पर : स्वच्छता, पर्यावरण व नशे पर निजात अभियान संगठनों सहित विभिन्न समाज सेवी संगठनों का हुआ सम्मान, आइये मिलकर एक मजबूत स्वस्थ समाज का निर्माण करें – पूजा कुमार आईंपीएस

0

राष्ट्रपिता के जन्म जयंती पर : स्वच्छता, पर्यावरण व नशे पर निजात अभियान संगठनों सहित विभिन्न समाज सेवी संगठनों का हुआ सम्मान, आइये मिलकर एक मजबूत स्वस्थ समाज का निर्माण करें – पूजा कुमार आईंपीएस

भुवन वर्मा बिलासपुर 02 अक्टूबर 2023

बिलासपुर । 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर नशे से निजात, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान व सामाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किये हुए विभिन्न संगठन द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां हरीहर आर्केस्ट्रा ग्रूप द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति वही ब्रह्मकुमारी आश्रम की झांकी, बिलासा कन्या महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद एमएलबी स्कूल ,एम एम शुक्ला महाविद्यालय सीपत, नूतन कन्या आत्मानंद स्कूल सरकंडा सहित विभिन्न कालेज के छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का विविध प्रस्तुति की गई ।

समारोह के मुख्य अतिथिगण में सुश्री पूजा कुमार आईपीएस राजेंद्र जायसवाल एडिशनल एसपी , श्रीमती संजना तिवारी डायरेक्टर एमएल जी स्कूल, सुश्री मंजू दीदी ब्रम्हकुमारीज, श्रीमती अंजू शुक्ला प्राचार्य डीपी कालेज, श्रीमती किरण सिंह, विद्या गोवर्धन रही। पूजा कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण एवं स्वच्छता पर जागरूक बने-नेक इंसान बने।नशे की लत इंसान को ही नहीं परिवार और आने वाले पीढ़ी को तोड़ कर रख देती है। अतः इससे दूरी बनाकर रहे और खुशहाल जीवन का आनंद लें। साथ ही सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर उनकी महान योगदान को याद करते हुए पुण्य स्मरण किये।

कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2023 को प्रार्थना सभाभवन, जल संसाधन में किया गया । जहां 27 विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा अब तक किये गये कार्यो पर जैसे पर्यावरण,स्वच्छता, व अवैध नशे से निजात अभियान को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भुवन वर्मा संयोजन द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं कॉलेज की छात्र-छात्राओं को निजात कैरी बैग का वितरण कर जागरूकता अभियान में शामिल होने की अपील की गई ।

उक्त गरिमामयी आयोजन में प्रतिभा मिश्रा, मंतराम यादव, दुजराम, आनंद महाडिक, बुधराम यादव, शीतल पटनवार ,वीरेंद्र अग्रवाल नितेश मसीह दुलाल मुखर्जी, भुवन वर्मा संयोजक, मनोज सिन्हा, डॉ शंकर यादव, किशोर दुबे, रामा आर्यन सहसंयोजक, तारा साहू, डायमंड सिंह, अजय सिंह, किरण मोइत्रा, श्रीमती ममता गुप्ता कार्य.अध्यक्ष (महिला विंग) एवम गंगा प्रमोद साहू मीडिया सचिव, योगेश गुप्ता, राजेन्द्र सोनी सिवनी सहित हरिहर ऑक्सीजोन समिति के सदशयगन उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *