गांधी जयंती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में : माउंट लिटीरा ज़ी स्कूल के बच्चो बने विजेता
गांधी जयंती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में : माउंट लिटीरा ज़ी स्कूल के बच्चो बने विजेता
भुवन वर्मा बिलासपुर 02 अक्टूबर 2023

बिलासपुर। जवाहर बाल मंच के तत्वाधान में 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जिसमे महात्मा गांधी जी की पेंटिंग बनाकर कार्यक्रम स्थल में माउंट लिटीरा ज़ी स्कूल के बच्चो ने राष्ट्रपिता के जन्मदिन को यादगार बनाया जिसमें कक्षा आठवीं की अदिन खान को तृतीय स्थान मिला एवं कक्षा तीसरी की जैनत खान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ कार्यक्रम तीन श्रेणियां में की गई थी जिसमें माउंट लिटर ज़ी स्कूल की प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किया एवं संतवना पुरस्कार के रूप में अर्जित और संस्कृति आर्य को पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका पलक जायसवाल एवं सतीश यादव फाइन आर्टिस्ट के द्वारा निर्णायक का कार्य किया गया । उक्त अवसर पर शाला प्रांगण से निर्देशिका डॉ.संजना तिवारी एम एल जी स्कूल एवं प्राचार्य श्वेता सिंह ने बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
About The Author

