गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस ने 52 बदमाशों को धर दबोचा, कई हथियार बरामद, 12 विशेष टीम ने की कार्रवाई

रायपुर. गणेश विसर्जन झांकी में चेकिंग/फ्रिस्किंग के लिए लगी विशेष टीमों की सक्रियता से झांकी में शामिल गुंडे बदमाशों को घटना करने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया. झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची, शराब लेकर आये 52 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयु के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए गुंडा-बदमाशों, आपराधिक और शरारती तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 12 विशेष टीम गठित कर उन्हें गणेश विसर्जन झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों, अंदर की तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो गणेश विसर्जन झांकी के दौरान विशेष टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नज़र रखते हुए उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई जिनके कब्जे से चाकू, रेजर ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग, कैची इत्यादि बरामद कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना को सुपुर्द किया गया.

इस दौरान नाबालिक सहित कुल 52 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. जिसमें थाना कोतवाली में 01 आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और थाना आजाद चौक में 01 आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. साथ ही थाना मौदहापारा में 02 आरोपियों को पॉकेटमारी/चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई.
About The Author


Thanks for sharing your knowledge on this topic. It’s much appreciated.
I love how you addressed this issue. Very insightful!
This was very informative. I appreciate the clarity and depth.
This was very informative. I appreciate the clarity and depth.