शिक्षक दिवस पर अटल विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव एवं प्रोफेसरों का : हरिहर ऑक्सीजोन परिवार द्वारा किया गया सम्मा
शिक्षक दिवस पर अटल विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव एवं प्रोफेसरों का : हरिहर ऑक्सीजोन परिवार द्वारा किया गया सम्मान
भुवन वर्मा बिलासपुर 6 सितंबर 2023

बिलासपुर । हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण परिक्षेत्र परिवार के सदस्यों ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अटल विश्वविद्यालय के कुलपति , कुलसचिव , प्रोफेसर व अध्यापको का सम्मान समारोह आयोजित किये । उक्त अवसर पर अपने उद्बोधन में आचार्य एडीएन वाजपेई ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महान योगदान को पुण्य स्मरण करते
शिक्षक दिवस की महत्व पर अपने उध्बोधन दीये । उन्होंने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में जितना कहा जाए कम है. वे एक शिक्षाविद, फिलॉसफर , ऑथर थे और भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी रहे हैं ।स्टूडेंट्स उनका बहुत सम्मान करते थे और साल 1954 में उन्हें भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े ऑनर भारत रत्न से नवाजा था. उनको आभार व्यक्त करने और उनके प्रति सम्मान जताने के रूप में ही हर साल 5 सितंबर यानी उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. ज्ञात हो पहला टीचर्स डे साल 1962 में मनाया गया था । और तब से यह परंपरा लगातार चलती आ रही है । उक्त अवसर पर आचार्य एडीएन वाजपेई कुलपति ,शैलेंद्र दुबे कुलसचिव, एच एस होता,मनोज सिन्हा, डॉ सौमित्र तिवारी, हर्ष पांडेय, भुवन वर्मा, किशोर दुबे, डॉक्टर शंकर यादव निलेश मसीह ,योगेश गुप्ता सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थिति रहे ।
About The Author

