द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने पुलिस अफसरो को बांधी राखी और लिया रक्षा का वचन

0

भुवन वर्मा बिलासपुर 29 अगस्त 2023

बिलासपुर ।शहर के सकरी कानन पेंडारी स्थित द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया जिसमें सभी बच्चों ने अपने सहपाठी छात्रों को व शाला के सभी पुरुष कर्मचारी वर्ग को राखी बांधी। कक्षा नवमी से 12वीं तक की छात्राओं ने सकरी थाना में जाकर वहां पर कार्यरत सभी पुलिस अफसर को राखी बांधी व अपनी खुशी साझा की । पुलिस अफसरों ने भी खूब स्नेह आशीष नन्ही बालिकाओं पर उमेडा सारा पुलिस थाना राखी के पवित्र स्नेहिल बंधन से हर्षित था जिसमें कुछ की आंखें आंसुओं से भीग गयी।

सभी कार्यक्रम शाला की प्राचार्या डॉ मीनू पांडेय, उप प्राचार्या डॉ एकता शुक्ला, शिक्षाका रमा मिश्रा, संजू गुप्ता व अन्य सदस्यों ने के सहयोग से पूर्ण हुआ। जिस पर डॉ अशोक कुमार पांडेय प्राचार्या डॉ मीनू पांडेय ने कहा कि यह न सिर्फ धागा होकर रक्षा का वचन है। ऑफिसर हेमंत ने रक्षा वचन से छात्रों को आश्वासित किया। वहीं उप प्राचार्या डॉ एकता शुक्ला ने इस अटूट बंधन की महत्ता को बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed