छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर एसएन मड़रिया द्वारा सफलत ऑपरेशन : मेनिंगोएन्सेफेलोसील एवम इंटीरियर स्कल बेस्ट डिफेक्ट से पीड़ित था एक साल का बालक

0
IMG_1332

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर एसएन मड़रिया द्वारा सफलत ऑपरेशन : मेनिंगोएन्सेफेलोसील एवम इंटीरियर स्कल बेस्ट डिफेक्ट से पीड़ित था एक साल का बालक

भुवन वर्मा बिलासपुर 14 मई 2023

रायपुर । समीपवर्ती राज्य उड़ीसा से आए हुए एक गरीब परिवार के बच्चे का ब्रेन से रिलेटेड जटिल समस्या का सफला ऑपरेशन विज्ञान की नवीनतम टेक्नोलॉजी एवं अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति का पर्याय मान सकते हैं ।

ऑपरेशन के पहले की तस्वीर

विदित हो कि एक वर्ष के बच्चे का जटिल समस्या का ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर एसएन मड़रिया के द्वारा रायपुर में सफलतापूर्वक किया गया । मेनिंगोएन्सेफेलोसील एवम इंटीरियर स्कल बेस्ट डिफेक्ट याने खोपड़ी पर आधार ग्रसित एक वर्षीय छोटे बालक का मांस खून की नली व ब्रेन से जुड़ीथैली को हटा कर सफल ऑपरेशन किया गया है ।

सफल ऑपरेशन के बाद की तस्वीर

इस पद्धति से न्यूनतम आक्रमणकारी तकनीकों के साथ समस्या का बेहतर उपचार की जाती है, क्योकि मस्तिष्क का हिस्साथैली में मौजूद था। बच्चा सामान्य न्यूरोलॉजिकल मापदंडों के साथ तेजी से अच्छा रिकवर कर रहा है। बच्चे के माता-पिता एवं अभिभावकों ने डॉ एस एन मड़रिया एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके बेटे को नया जीवन देने के लिए हर्षित मन से आशीष दिए । बालक अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं घाव लगभग भर चुका है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *