छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना : लगातार बारिश से ठंडा हुआ मौसम: तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट

0

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना : लगातार बारिश से ठंडा हुआ मौसम: तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट

भुवन वर्मा बिलासपुर 30 अप्रैल 2023

रायपुर । राजधानी समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। दुर्ग में भी तेज हवा के साथ-साथ बारिश भी हुई। यह बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही। इससे ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया। है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।
पूरे छत्तीसगढ़ में बादल दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में महीनें भर मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला। अप्रैल महीने के ज्यादातर दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान अब सामान्य से 8 डिग्री तक कम हो गया है। बदलते मौसम से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, जहां-जहां अंधड़ पा वज्रपात का खतरा है। वहां लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है। 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी हवाएं, कांकेर और कबीरधाम में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी युक्त हवा है। साथ ही अरब सागर से भी ऊपरी स्तर में नमी आने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका है। कांकेर जिले और कबीरधाम जिले के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया । प्रदेश के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर इनसे लगे अन्य जिलों में अंधड़ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। यहां अंधड़ के अलावा ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा 1 मई के लिए पूरे प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *