महाशिवरात्रि के पवन अवसर पर : नवचेतना जागरण एवं 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ 16 फरवरी से बिलासपुर में
भुवन वर्मा बिलासपुर 20 जनवरी 2023

बिलासपुर। परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण एवं सृष्टि के पालनहार भगवान भोलेनाथ के महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नवचेतना जागरण एवं 51 कुंडीय जिला स्तरीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया है। इस आयोजन में हरिद्वार से आए हुए साधु संतों द्वारा संगीतमय विशेष प्रवचन भी आयोजित किया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के संस्कार निशुल्क कराया जाएगा। जिसमे आप सभी भाग ले सकते है।
दिनांक 16 फरवरी 2023 को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। शाम 6 बजे से हरिद्वार के संतों द्वारा प्रवचन होगा। 17 फरवरी को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना योग , 8 बजे से यज्ञ एवं देवपूजन, दोपहर 2 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी, संगठनात्मक स्वरूप सायं 6 बजे संगीत प्रवचन होगा। 18 फरवरी को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना योग , प्रातः 8 बजे से यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, सायं 6 बजे से आओ गढ़े संस्कार पीढ़ी, तथा 19 फरवरी रविवार को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना योग , प्रातः 8 बजे से युगतीर्थ शांतिकुंज ( गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति, साधना, ज्ञान घट अंशदान, प्रशिक्षित, समयदानी, युग, साहित्य का प्रचार का संकल्प आदि कार्यक्रम होंगे) कार्यक्रम गीता पब्लिक स्कूल के पास इमलीपारा, बंधवापारा, सरकंडा वार्ड 63, 65, 66 बिलासपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिला स्तरीय गायत्री परिवार बिलासपुर ने सभी लोगो से इस पुण्य अवसर का लाभ लेने आह्वान किया है।