अटल विश्वविद्यालय में इंटर कालेज योग प्रतियोगिता विद्यार्थियों दिखाया दमखम : यहां से चयनित विद्यार्थी उडीसा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर खेलेंगे
अटल विश्वविद्यालय में इंटर कालेज योग प्रतियोगिता विद्यार्थियों दिखाया दमखम : यहां से चयनित विद्यार्थी उडीसा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर खेलेंगे
भुवन वर्मा बिलासपुर 15 दिसंबर 2022

बिलासपुर । अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूटीडी समेत पांच कालेजों के योग विभाग के छात्र शामिल हुए। इस दौरान सभी छात्रों ने बारी-बारी योग अभ्यास का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने सात लड़का और सात लड़कियों को चयन किया। यूटीडी शिक्षण विभाग के छात्रा प्रिया साहू, रितू सिंह ठाकुर और लड़का समूह में नितीश कुमार का चयन हआ है। चयनित छात्र आगामी उडीसा में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्याल के कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेयी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। यूटीडी विद्यार्थियों ने कोच व शिक्षक सत्यम तिवारी के नेतृत्व में स्वागत आसन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में डीएलएस, डीग्री गर्ल्स कालेज, कोरबा गर्वनमेंट कालेज सीएसआर कालेज, यूटीडी विश्वविद्यालय के योग विभाग के विद्यार्थी भाग लिया। सबसे पहले सीएसआर कालेज की छात्राओं ने योग अभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान यूटीडी से प्रिया साहू, रितू सिंह ठाकुर, नितीश कुमार साहू, आयुषी, तनु, भुवनेश्वरी, देव छतलाल, प्रवीण, राधेश्याम समेत अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनितय विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। योग शिक्षक छात्रों को योग अभ्यास कराएंगे। इसके बाद उडीसा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस अवसर पर कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेयी, सौमित्र तिवारी संचालक खेल विभाग,योग साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव साहू, आलोक शर्मा, अजय सिंह, एसएस पवार, खिलेश्वरी साहू, डा. अजय सिंह, शिक्षक मोनिका पाठक और सत्यम तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
0 योग संपूर्ण विज्ञान है- कुलपति
कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेयी ने कहा योग दर्शन कला और संपूर्ण विज्ञान है। इसे खेल में भी जोड़ दिया गया है। विज्ञान के जितने सूत्र और लक्षण हैं। योग में सबका उपयोग करते हैं। योग में दर्शन की संपूर्णता होता है। योग पूरा अभ्यास का विषय है। इससे शरीर में और मन में एकाग्रता आता है। ब्रह्म मुहूर्त में योगासन करने से सिद्ध होता है। इस समय पढ़ाई करने से याद भी जल्दी होती है। योग साइंस विभाग में विभागाध्यक्ष गौरव साहू के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है।
0 योग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र होंगे सम्मानित
खेल विभाग से संचालक डा. सौमित्र तिवारी ने कहा कि कुलपति के सहयोग से योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में जब से योग विभाग संचालित हो रहा है। तब से योग के छात्र राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतियोगिता में भाग लेने जाते हैं। विश्वविद्याल के अच्छे लोगों के कारण प्रतियोगिता अच्छी होती है। जब से योग को एजुकेशन सिस्टम में शामिल किया गया है। तब से योग निरंतर आगे बढ़ रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र को कुलपति सर की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
About The Author


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.