भाजपा के शासन काल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ : छत्तीसगढ़ सरकार ने कि भ्रष्टाचार की सारी हदें पार, ईडी की छापे ने किया उजागर – केदार कश्यप
भाजपा के शासन काल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ : छत्तीसगढ़ सरकार ने कि भ्रष्टाचार की सारी हदें पार, ईडी की छापे ने किया उजागर – केदार कश्यप
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 अक्टूबर 2022

जगदलपुर से हेमंत कश्यप
जगदलपुर । जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर ली हैं। रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में ईडी के छापे से अधिकारियों के पास से मिले नब्बे करोड़ रूपये और जेवरात से इस बात की पुष्टि हो गई है। छत्तीसगढ़ माफिया राज में तब्दील हो चुका है।
श्री कश्यप ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ को लूटा है। उन्हें सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों महिलाओं, युवाओं को जो राशि मिलनी चाहिए थी। वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में एक तरह का सिंडिकेट चल रहा है। जिसमें राजनेता, अधिकारी, बिचौलिए और प्रभावी लोग शामिल होकर छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री एक भी शब्द नहीं कहते और न ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कारवाई करते हैं।
एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार कहती है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनके पास राशि नहीं है और दूसरी ओर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का सहयोग कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य कोल परिवहन के माध्यम से प्रत्येक टन पर 25 रूपये अवैध वसूली कर रही है। सरकार के ऊपर अधिकारी तंत्र बैठा है। चार करोड़ 50 लाख रुपए नगद के साथ दो तीन करोड रुपए के सोने के जेवरात अधिकारियों के घर मिल रहा है। कोयले की दलाली में लिप्त अधिकारियों के पास से ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम दर्ज नहीं करने जैसे कई अनियमितताएं सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि करोड़ों रुपए की वसूली रोज हो रही है। ईडी के द्वारा जारी प्रेस नोट से यह सभी बातें उजागर हुई हैं।
केदार कश्यप ने प्रश्न उठाया कि मुख्यमंत्री कब अपना इस्तीफा सौंप कर जनता को जवाब देंगे? भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कारवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?।कांग्रेस ने अब तक भ्रष्टाचार की कितनी राशि दस जनपद तक पहुंचाया है। वह भी जनता को बताएं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि ईडी द्वारा पनामा पेपर मामले की जांच क्यों नहीं की जा रही है। ईडी की कार्यवाही केवल गैर भाजपाई सरकारों के खिलाफ क्यों हो रही है? इस पर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पूरे सबूत के साथ आरोप क्यों नहीं लगाती? उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, संतोष बाफना ,जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, महेश कश्यप, सुधीर पांडे, अविनाश श्रीवास्तव, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, बृजेश सिंह भदौरिया,आलोक अवस्थी एवं अन्य उपस्थित थे।
About The Author


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/pt-BR/register-person?ref=YY80CKRN
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/kz/register?ref=RQUR4BEO
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.