अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन
भुवन वर्मा बिलासपुर 6 अकटुबर 2022

बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के मध्य नीतिगत शैक्षिक, अकादमीक और अनुसंधान के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। उक्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी एवं कुलसचिव डाॅ. सुधीर शर्मा के सफल निर्देश एवं मार्गदर्शन में समझौता ज्ञापन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. यशवंत कुमार पटेल, सदस्य - डाॅ. सुमोना भट्टाचार्या, जितेन्द्र गुप्ता ने संपन्न कराया। संबंधित कार्यक्रम में दोनो विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी एवम् ललित प्रकाश पटेरिया जी ने शैक्षिक क्षेत्र में दोनों ही विश्वविद्यालय की सहभागिता से कार्य करने की बात कहीं। विश्वाविद्यालय से कुलसचिव डाॅ. सुधीर शर्मा , यशवंत पटेल (समन्वयक समझौता ज्ञापन प्रकोष्ठ) इस सत्र के साक्षी के रूप में अपने हस्ताक्षर का निष्पादन किया। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जितेन्द्र कुमार, सौमित्र तिवारी, एलेकजेंडर कुजूर, डा एच एस होता, श्रीमती नेहा यादव, हर्ष पाण्डे एवं अविनाश ठाकुर के साथ अन्य उपस्थित रहे।
About The Author


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?