भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

3
D1A3F7BD-81D1-47EE-9760-C7E9E4A6EE22

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भुवन वर्मा बिलासपुर 09 सितम्बर 2022

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता यूवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों द्वारा उनका भव्य आतिशी किया गया। सर्वप्रथम माना विमानतल में उनके आगमन पश्चात् भाजपा के वरिष्ठजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात् भाजपा के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत किया। इस अवसर पर बिलासपुर से अनेक भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के पूर्व मंत्री माननीय श्री अमर अग्रवाल जी के नेतृत्व में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे थे।

भाजयुमो द्वारा विशाल रोड शो का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय चैक तेलीबांधा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रजबंधा मैदान तक किया गया था, तत्पश्चात सांइस काॅलेज मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनाने हेतु कार्यकर्ताओं में ऊर्जा प्रवाहित किया।

इस मौके पर बिलासपुर परिक्षेत्र से विधायक रजनीश सिंह, कवर्धा से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भावना वोरा, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, बिलासपुर एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के संयोजक दाऊ शुक्ला, जगदीश साव, अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर के दक्षिण मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र अंचल एवं मो. वसी खान के साथ पूरे प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शमिल हुए।

About The Author

3 thoughts on “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed