खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय के गेट 7 अगस्त को खोले जाएंगे: जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर प्रशासन ने लिया निर्णय- अल्प वर्षा से फसलों को मिलेगा जीवनदान
खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय के गेट 7 अगस्त को खोले जाएंगे
: जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर प्रशासन ने लिया निर्णय- अल्प वर्षा से फसलों को मिलेगा जीवनदान
भुवन वर्मा बिलासपुर 5 अगस्त 2022

खूंटाघाट में 88 प्रतिशत एवं घोंघा में 59 प्रतिशत जलभराव रोपा बियासी सहित कृषि कार्यों में आयेगी तेजी
बिलासपुर ।खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए रविवार 7 अगस्त को पानी छोड़ा जायेगा। जल संसाधन विभाग द्वारा इस दिन सवेरे 8 बजे नहरों के कपाट खोल दिये जाएंगे। इससे मस्तुरी एवं बिल्हा विकासखण्ड के 208 गांवों में अल्प वर्षा से प्रभावित फसलों को जीवनदान मिलेगा। खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलेगी। खूंटाघाट जलाशय में वर्तमान में 88 प्रतिशत एवं घोंघा जलाशय में 59 प्रतिशत जलभराव उपलब्ध है। गौरतलब है कि कमिश्नर डॉ संजय अलंग एवं कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने स्वयं मस्तुरी तहसील के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति का अवलोकन किया था। जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग रखी थी।

जल संसाधन विभाग खारंग के कार्यपालन अभियंता ने आज यहां बताया कि खूंटाघाट जलाशय के बांयी एवं दायी दोनों तट नहरों तथा घोंघा जलाशय की नहरों से पानी छोड़ा जायेगा। मुख्य नहर की वितरक शाखा एवं उप शाखा नहरों में उनकी क्षमता के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्बाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को दिन-रात पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्र के किसानों से सहयोग की अपील की गई है कि वे पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुये जरूरत के मुताबिक ही पानी का उपयोग करें। मछली मारने वालों एवं अन्य असामाजिक किस्म के लोगों द्वारा रात में नहर के पानी को हेडअप कर रोकने की प्रवृत्ति को देखते हुए रात में भी पेट्रोलिंग किया जायेगा। नहर पाटने या पम्प अथवा अन्य माध्यम से अवैधानिक रूप से सिंचाई करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।
About The Author


Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
I couldn’t turn down commenting. Adequately written!
With thanks. Loads of knowledge!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.