राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत आज : मुख्यमंत्री ने किसानो को 1720 करोड़ 11 लाख रु. , कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रु. तथा गोधन न्याय योजना के तहत व अन्य समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रु. किये ऑनलाईन अंतरित

0

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत आज : मुख्यमंत्री ने किसानो को 1720 करोड़ 11 लाख रु. , कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रु. तथा गोधन न्याय योजना के तहत व समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रु. किये ऑनलाईन अंतरित

भुवन वर्मा बिलासपुर 21 मई 2022

बिलासपुर । हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदुर न्याय योजना और गौधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के इस कार्यक्रम में सभी जिलो से मंत्रीगण, संसदीय सचिव विधायकगण अन्य जनप्रतिनिधि, किसान, मजदुर, समूह की महिलाए और ग्रामीण जन ऑनलाईन शामिल हुए।

मुख्य मंत्री भुपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 2022 की पहली किस्त के रूप में किसानो को 1720 करोड़ 11 लाख रु. राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रु. तथा गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालको, गौठान समित्तियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रु. ऑनलाईन अंतरित किया

आज जिला बिलासपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंजनार्थ चन्द्राकर अध्यक्ष छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्या रायपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि सिंह संसदीय सचिव विधायक तखतपुर, शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर, प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, बिलासपुर अरुण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, अर्जुन तिवारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजेन्द्र शुक्ला छाया विधायक विजय केशरवानी जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस, विजय पांडे जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस शेख नजुरुदीन सभापति नगर निगम, जितेन्द्र पांडे सभापति जिला पंचायत अमय नारायण राय प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस, राजेश्वर भार्गव सभापति जिला पंचायत जी एवं सारांश मित्तर कलेक्टर बिलासपुर, एस. हेरिस सी.ई.ओ. जिला पंचायत अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम एवं प्रभात मिश्रा सी.ई.ओ. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, बिलासपुर इस उपलक्ष्य पर उपस्थित थे।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक के द्वारा राजीव गांधी जी के सहादत अवसर पर नमन करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला बैंक बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले पाचो जिला में कुल 458712 किसानो को राशि रु. 30768.39 लाख का अंतरण उनके खातो में किया गया इसी प्रकार बिलासपुर जिला के कुल 113557 किसान के खाते राशि रु. 7448.12 लाख अंतरित किया गया, बैंक के अंतर्गत आने

वाले जिलो मे कुल रु. 267.29 लाख का गोबर भुगतान एवं लाभांश राशि का किसानों को भुगतान किया गया है। श्री नायक ने कृषको के हित में कार्य करने के लिए भुपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया

इसके पश्चात बैजनाथ चन्द्राकर द्वारा अपने उदबोधन में स्व राजीव गांधी जी के सहादत एवं भारत देश में उनकी विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य जैसे संचार क्रांती, उत्कृष्ठ कृषि विदेश निति त्रिस्तरीय पंचायती राज की स्थापना एवं अन्य क्षेत्रों मे योगदान का उल्लेख करते हुए उनके सहादत को याद किया एवं उनको विनम्र सधाजली अर्पित किए।

तत्पश्चात भुपेश बघेल मुख्य छ.ग. सरकार के नेतृत्व मे जो छ.ग. मे सभी वर्गों को लेकर खास कर कृषक परिवारों एवं किसानों के हित के लिए जो मुख्यतः छ.ग. शासन की तीन महत्वकांक्षी योजना के बारे में बताते हुए किस प्रकार इस योजना से किसानो को निरंतर लाभ हो रहा है एवं उनके आर्थिक विकास में छ.ग. शासन और हमारे प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में आज छ.ग. नए आयामो को गढ़ रहा है एवं छग की संस्कृति सभ्यता का विकास जो श्री भुपेश बघेल के नेतृत्व मे आज छ.ग. को एक नई पहचान प्राप्त हुआ जो कि विगत वर्षों से खोई हुई थी।

बैजनाथ चंद्राकर ने उनके द्वारा रायपुर में दिनांक 25.04.2022 को आयोजित नेस्काफ के राष्ट्रीय सम्मेलन

का उल्लेख करते हुए बताया की 25 राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा छ.ग. सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर अपनी खुशी जाहिर की। इसके पश्चात उनके द्वारा पृथक छ.ग. निर्माण में स्व. खुबचंद बघेल, स्व. चंदुलाल चन्द्राकर, स्व. पं. सुन्दरलाल शर्मा, स्व. विद्याचरण शुक्ल एवं स्व परमेश्वर कौशिक के योगदान को याद किया।

उनके द्वारा इस आयोजन मे उपस्थित सभी अतिथिगण कलेक्टर जिला पंचायत सी.ई. ओ, कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन के अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित कृषको का आयोजन को सफल बनाने मे धन्यवाद ज्ञापित किया खास तौर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक का एवं सी.ई.ओ. प्रभात मिश्रा एवं कर्मचारियों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम जलसंसाधन विभाग के प्रर्थना सभाकक्ष में आयोजित था, जिसमे छ.ग. शासन के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल मुख्य मंत्री निवास से वर्चुवल जुड़े और संबोधित किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *