र्चेडी और कुदरी में प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर का हुआ आयोजन
र्चेडी और कुदरी में प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर का हुआ आयोजन
भुवन वर्मा बिलासपुर 13 मई 2022

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर का आयोजन कर आमजन के समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मरवाही के चर्चेडी और जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत कुदरी में आज जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चर्चेडी मे आयोजित शिविर में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 34 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कुदरी मे आयोजित शिविर में विभिन्न आवेदनों का निराकरण किया गया इसके साथ ही शिविर में मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव द्वारा शिविर स्थल पर आवेदिका मीराबाई को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा।
About The Author

