प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक के नेतृत्व में 27% आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री के नाम से जिलाध्यक्ष को ज्ञापन

0

प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक के नेतृत्व में 27% आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री के नाम से जिलाध्यक्ष को ज्ञापन

भुवन वर्मा बिलासपुर 07 अप्रैल 2022

बिलासपुर । ज्ञापन में उल्लेख किया है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में 127 वां संविधान संशोधन कर राज्यों को पिछड़ा वर्ग समाज के लिए आरक्षण निर्धारित करने का अधिकार प्रदत्त किया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आज तक पिछड़ा वर्ग समाज के लिए आरक्षण लागू नहीं किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ राज्य में 27% आरक्षण शीघ्र अति शीघ्र लागू करने की राज्य सरकार से मांग करता है, और यदि राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण लागू नहीं किया जाता है तो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

ज्ञापन देने के अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी, उमेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,रमेश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, नरोत्तम श्रीवास जिला उपाध्यक्ष,शैलेन्द्र यादव महामंत्री राजेंद्र कुमार साहू जिला मंत्री धर्मेंद्र धर्मेंद्र चंद्राकर जिला कार्यालय मंत्री संजय गुप्ता मंड़ल अध्यक्ष, मनोज कश्यप मंडल अध्यक्ष देवेश सोनी मंडल अध्यक्ष सपन बिरले मंडल अध्यक्ष बबला श्रीवास, मंड़ल अध्यक्ष पंकज जायसवाल, गोपी ठारवानी भरत विश्वकर्मा मनोज श्रीवास विकेश यादव, रंजीत यादव, शोभा कश्यप उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *