अटल विश्वविद्यालय में अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम : महिलाओं को सम्मान और प्यार देने को लेकर समाज के लोगों में जागरूकता जरूरी -कुलपति

0

अटल विश्वविद्यालय में अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम : महिलाओं को सम्मान और प्यार देने को लेकर समाज के लोगों में जागरूकता जरूरी -कुलपति

भुवन वर्मा बिलासपुर 8 मार्च 2022

बिलासपुर । आज दिनांक 08 मार्च 2022 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय ग्रंथालय में विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन केन्द्रीय ग्रंथालय में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय में यह समारोह मनाने का उद्देश्य विश्वविद्यालय में कार्यरत् महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, बढ़ावा और प्रोत्साहन देना है। जिसका केन्द्र बिन्दु लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुव्र्यवहार जेसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओ के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्ष विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव श्रीमती नेया यादव, मुख्य अतिथि डाॅ. (श्रीमती) पूजा पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि डाॅ. (श्रीमती) सीमा बेलोरकर, सुश्री श्रेेया साहू, डाॅ. (श्रीमती) सुमोना भट्टाचार्य रही। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डाॅ. प्रवीण पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण की बात रखी और बताया आज 2022 में महिलाए पुरूषों के साथ बाराबरी से अपने कार्यो का निर्वहन कर रही है और कुछ उदाहरण तो ऐसे भी है जिसमें वे पुरूषो से आगे रहती है। स्वागत भाषण में कुलसचिव डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा की यह कार्यक्रम महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने और उन्हे सम्मान देने के लिए है। कुलपति ने अपने उद्बोधन में पौराणिक घटनाओं के चित्रण के साथ लैंगिक समानता और महिलाओं को सम्मान और प्यार देने को लेकर समाज के लोगों को जागरुक करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागयक करने जैसी चीजों को ध्यान में रखकर ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है। हमें अपने विश्वविद्यालय को सभी के सहयोग से उत्तम श्रेणी के लक्ष्य प्राप्त करने सभी की आवश्यकता है। कार्यक्रम के गतिक्रम में उपकुलसचिव, मुख्य एवं विश्ष्टि अतिथियों ने अपना वक्तव्य रखा और प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मानीय कुलपति महोदय के साथ अधिकारी वर्ग ने उपस्थित महिला कर्मचारियों को साल और श्रीफल प्रदान किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक सौमित्र तिवारी, रूपरेखा सहायक कुलसचिव प्रदीप सिंह ने तैयार की कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकास शर्मा, अविनाश ठाकुर, मनीष सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *