5 राज्यों के एग्जिट पोल अनुसार: उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी का डबल इंजन चलेगी , पंजाब में केजरी का दिल्ली मॉडल पास, मणिपुर में भाजपा बरकरार, गोवा में सब गोल माल, उत्तराखंड में कांग्रेस के आसार

0

5 राज्यों के एग्जिट पोल अनुसार: उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी का डबल इंजन चलेगी , पंजाब में केजरी का दिल्ली मॉडल पास, मणिपुर में भाजपा बरकरार, गोवा में सब गोल माल, उत्तराखंड में कांग्रेस के आसार

भुवन वर्मा बिलासपुर 7 मार्च 2022

दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी के अनुमान जाहिर किए गए हैं। पंजाब में अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को अप्रूवल मिलता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो 10 एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया गया है। रिसर्च के एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। यहां बीजेपी को 212 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी 161 सीटों के साथ दूसरे नंबर रहने की संभावना है।

अब बात पंजाब की। यहां एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। एक्सिस माय इंडिया-आजतक के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 83 सीटें मिलती दिख रही हैं। सी वोटर-एबीपी के सर्वे में भी AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भास्कर ने भी पंजाब में एग्जिट पोल किया है। उसके मुताबिक, AAP सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, पर स्पष्ट बहुमत किसी को मिलता नहीं दिख रहा है।

एग्जिट पोल पंजाब 30 से ज्यादा सीटों पर विनिंग मार्जिन 3 हजार से कम रहने के चांस गोवा में हंग असेंबली, उत्तराखंड में कांग्रेस के आसार गोवा में एक्सिस माय इंडिया-आजतक और डिजाइन बॉक्स-जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उधर, उत्तराखंड में 3 एग्जिट पोल में दो में कांग्रेस और एक में भाजपा सत्ता बनाती दिख रही है। मणिपुर की बात करें तो 3 सर्वे में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती दिख रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *