बिलासपुर के तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण: अब जाम से मिलेगी छुटकारा, प्लेनेटोरियम का भी उद्घाटन – मुख्यमंत्री भूपेश ने 353.56 करोड़ रुपए की विकास कार्यों को दी सौगात

0

बिलासपुर के तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण: अब जाम से मिलेगी छुटकारा , प्लेनेटोरियम का भी उद्घाटन- मुख्यमंत्री भूपेश ने 353.56 करोड़ रुपए की विकास कार्यों को दी सौगात

भुवन वर्मा बिलासपुर 25 फरवरी 2022

बिलासपुर । शहर के लोगों को लंबे समय से तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का इंतजार था छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर को 353.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। जिसमें बहुप्रतिक्षित तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज भी शामिल है। इस ब्रिज के शुरू होने जाने से अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाए गए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का भी सीएम ने शुक्रवार को उद्घाटन किया है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम दोपहर को 2 बजे सीएम बिलासपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबसे पहले 107 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 1620 मीटर लंबे बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया है। इस ब्रिज का लोकार्पण होने से महाराणा प्रताप चौक में जाम और यातायात की समस्या दूर होगी। इस ब्रिज का लोग लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज की लंबई 1620 मीटर है।

इसके अलावा सीएम ने 6 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से लैस रामबाबू सोंथालिया व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाए गए

प्लेनेटोरियम का उपहार लोगों को दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे।

200 लोगों के बैठने की क्षमता
3 एकड़ में 77 लाख रुपए की लागत से बनाए गए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम में कई खासियत हैं। लोग इस प्लेनेटोरियम के जरिए दिन में ही आकाशीय नज़ारे का अवलोकन कर सकेंगे। यहां लोगों को विज्ञान और खगोलशास्त्र के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेनेटोरियम में एक साथ 200 लोगों की बैठने की क्षमता है।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुल ‘विकास कार्यों की सौगात इन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचे थे। जहां सीएम ने कुल 353.56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें 62 कार्यों का लोकार्पण और 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कुल मिलाकर सीएम ने शहर को 97 विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास, महाराणा प्रताप चौक-तारबहार चौक स्मार्ट सड़क भी शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *