उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में चुनाव प्रचार किये : मंत्री टी एस सिंहदेव , जयसिंह अग्रवाल एवम बिलासपुर विधायक शैलेश : 12 को प्रियंका के साथ रहेंगे शामिल

0

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में चुनाव प्रचार किये : मंत्री टी एस सिंहदेव , जयसिंह अग्रवाल एवम बिलासपुर विधायक शैलेश : 12 को प्रियंका के साथ रहेंगे शामिल

भुवन वर्मा बिलासपुर 11 फरवरी 2022

देहरादून । उत्तराखंड के विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का कल चुनाव प्रचार और रैली और सभा होने वाली है इस कार्यक्रम में तैयारी का जायज़ा लेने पहुँचे प्रदेश के माननीय मंत्री टी एस सिंहदेव जी, माननीय मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी,बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, प्रदेश सचिव पंकज सिंह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्तिथ थे।
आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में चुनाव प्रचार करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मंत्री टी एस सिंहदेव , ऊर्जावान मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय झारखंड की विधायक और AICC की सचिव श्रीमती दीपिका पाण्डेय,प्रदेश सचिव पंकज सिंह उपस्तिथ हुए। सभी ने जनता से आशीर्वाद माँगा और कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर में लालकुआं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *