केंद्रीय बजट 2022-23 समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का बजट : जिसमें सभी वर्ग के सुनहरे भविष्य के निर्माण को रखा गया ध्यान में – अरुण साव

0

केंद्रीय बजट 2022-23 समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का बजट : जिसमें सभी वर्ग के सुनहरे भविष्य के निर्माण को रखा गया ध्यान में – अरुण साव

भुवन वर्मा बिलासपुर 1 फरवरी 2022

बिलासपुर- केंद्रीय बजट 2022-23 समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का बजट है। जिसमें सभी वर्ग के सुनहरे भविष्य के निर्माण को ध्यान में रखा गया है। यह बजट ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है।

 उक्ताशय की प्रतिक्रिया केंद्रीय बजट 2022-23 पर देते हुए भा.ज.पा.के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद अरुण साव ने व्यक्त किया। श्री साव ने कहा ऐसे समय में जबकि कोरोना की वैश्विक महामारी से दुनियां की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, वही हमारे देश में कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, यह सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। इस बजट में सभी वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखा गया है, विशेष कर युवाओं, महिलाओं एवं किसानों का। यह बजट एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *