सांसद अरुण साव को पंजाब विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जवाबदारी : खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के बने प्रभारी

0

सांसद अरुण साव को पंजाब विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जवाबदारी : खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के बने प्रभारी

भुवन वर्मा बिलासपुर 25 जनवरी 2022

बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी ने सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया है।

 पांच राज्यों के होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब विधानसभा के चुनाव हेतु 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 13 लोकसभा  सीटें हैं। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर एवं 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंढसा की संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। राज्य की खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र, जहां विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं, की जिम्मेदारी सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण साव को दी गई है।

 श्री साव पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगे।

–00–

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *