बैजनाथ चंद्राकर को लगा वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज : आमजन से किये अपील पात्रतानुसार वैक्सीनेशन तथा बुस्टर डोज जरूर लगवाए
बैजनाथ चंद्राकर को लगा बूस्टर डोज: आमजन से किये अपील पात्रतानुसार वैक्सीनेशन तथा बुस्टर डोज जरूर लगवाए
भुवन वर्मा बिलासपुर 24 जनवरी 2022
बिलासपुर । अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन बैजनाथ चंद्राकर ने कोरोना की तीसरा वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए शासन द्वारा निर्धारित बूस्टर डोज आज दिनांक 24 जनवरी.2022 को जिला अस्पताल बिलासपुर में लगवाये । श्री चन्द्राकर ने बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम लोगों से अपील किये है कि गाइडलाइन व पात्रतानुसार वैक्सीनेशन तथा बुस्टर डोज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जरूर लगवाए।
बैजनाथ चंद्राकर ने कहा भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के घातक वैरिएंट ओमीक्रोन के आने के बाद नए मामलों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है। दिनप्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में सक्रिय रोगियों की कुल संख्या सात लाख से अधिक हो गई है । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मद्देनजर देश के लिए बूस्टर डोज को कोरोना की तीसरी खुराक भी कहा जाता है । पात्र लोग जरूर बूस्टर लगवाएं ।
About The Author



With thanks. Loads of erudition!
More posts like this would persuade the online elbow-room more useful.