राजपथ में हमर छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में बिखरेगी छटा : अब हमारी अनूठी गोधन न्याय योजना की सफलता का साक्षी बनेगा पूरा देश – मुख्यमंत्रीभूपेश

0

राजपथ में हमर छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में बिखरेगी छटा : अब हमारी अनूठी गोधन न्याय योजना की सफलता का साक्षी बनेगा पूरा देश – मुख्यमंत्रीभूपेश

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 जनवरी 2022

1

रायपुर । छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। सीएम भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना को दिल्ली के रास्ते अब पूरी दुनिया देखेगी। 26 जनवरी को गोधन न्याय योजना की झांकी राजपथ पर दौड़ेगी। रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को हरी झंडी दे दी है। दो माह से नई दिल्ली में चल रही चयन प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धि हासिल की है। सीएम भूपेश बघेल ने इस जानकारी को ट्वीट कर शेयर भी किया है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि अब हमारी अनूठी गोधन न्याय योजना की सफ़लता का साक्षी पूरा देश बनेगा।

सीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में नई दिल्ली के राजपथ पर अपनी सफलता के रंग बिखेरने के लिए छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी अंतिम रूप से चयनित हुई है। बता दें कि चयन समिति में देश के प्रमुख शिल्पकार, पेंटर, फोटोग्राफर, संगीतज्ञ, गायक और अन्य विधाओं के विशेषज्ञ सदस्य थे। जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञ समिति ने आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बनाई गई थीम इंडिया@75 न्यू आइडिया के तहत इसका चयन किया हैं। देश के सभी राज्यों में से केवल 12 राज्यों को ही इस बार राजपथ पर अपने राज्य की झांकी के प्रदर्शन का अवसर मिला हैं। राजपथ की झांकी में छत्तीसगढ़ की झांकी को स्थान मिलना गौरव की बात है।

दिल्ली के राजपथ पर सफलता की कहानी बताएगी छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर साझा की
दिल्ली के राजपथ पर सफलता की कहानी बताएगी छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

झांकी में गोठान व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती की तस्वीर
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना की झांकी में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। झांकी के सामने गोबर जमा कर बेचने जा रही महिलाओं को दर्शाया गया है। महिलाओं को छत्तीसगढ़ की पारंपिरक वेशभूषा में दर्शाया गया है। इनमें एक महिला गोबर से बने उत्पाद बेचने जाती हुई दिख रही है। इसके अलावा झांकी को चारों ओर से खूबसूरत फूलों से सजाया जाएगा। झांकी गोबर से दियों से सजाया जाएगा। झांकी के पीछे गोठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया जाएगा। इसमें नई तकनीकों और मशीनों का उपयोग कर महिलाएं उद्यमिता का विकास कर गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित करते दिखेंगी। बीच में गाय को रखा जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यस्था की मजबूत तस्वीर दिखाई जाएगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *