सुकून देती खबर : 26 नक्सलियों का शव लेकर लौटे हमारे जवान- ढ़ोल नगाड़ा से हुआ स्वागत; 4 महिला माओवादी भी मारी गईं, सभी पर 1.36 करोड़ था इनाम

1
Screenshot_20211114-144612-1

सुकून देती खबर : 26 नक्सलियों का शव लेकर लौटे हमारे जवान- ढ़ोल नगाड़ा से हुआ स्वागत; 4 महिला माओवादी भी मारी गईं, सभी पर 1.36 करोड़ था इनाम

भुवन वर्मा बिलासपुर 14 नवंबर 2021

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ – महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली में शनिवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 1.36 करोड़ के 26 माओवादियों को मुठभेड़ में ढेर किया है, जिनमें 4 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों की शिनाख्त भी हो गई है। मारे गए 26 नक्सलियों के शव को लेकर जवान रविवार को गढ़चिरौली मुख्यालय लौट आए हैं। साथी जवानों ने ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम का ढोल बजाकर स्वागत किया गया।

मारे गए 26 नक्सलियों के शव को लेकर जवान आज रविवार को गढ़चिरौली मुख्यालय लौट आए हैं। साथी जवानों ने ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम का ढोल बजाकर स्वागत किया गया।

मारे गए नक्सलियों में एक 50 लाख रुपए का इनामी नक्सली मिलिंद उर्फ दीपक उर्फ जीवा भी शामिल है। यह नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इसके अलावा 16 लाख रुपए का इनामी महेश उर्फ शिवाजी गोटा भी शामिल है। यह नक्सली छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा का निवासी था। जवानों ने लोकेश उर्फ मंगू पोडयाम कंपनी कमांडर 4 को भी मार गिराने में सफलता पाई है। इस नक्सली पर सरकार ने 20 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। मारे गए अन्य नक्सलियों पर 4, 6 और 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

बस्तर के 46 लाख के इनामी 7 माओवादी भी मारे गए गढ़चिरौली मुठभेड़ में जवानों ने जिन 26 नक्सलियों को ढेर किया है। उनमें से 7 माओवादी बस्तर के हैं। सभी पर 46 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सबसे ज्यादा लोकेश पर 20 लाख रुपए का इनाम था। लच्छू और कोसा पर 4-4 लाख, किसन उर्फ जयमन और सन्नू पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। चेतन 2 लाख रुपए का इनामी था। इनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है, जिसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

About The Author

1 thought on “सुकून देती खबर : 26 नक्सलियों का शव लेकर लौटे हमारे जवान- ढ़ोल नगाड़ा से हुआ स्वागत; 4 महिला माओवादी भी मारी गईं, सभी पर 1.36 करोड़ था इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed