छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी : आगामी वर्ष में धान का समर्थन मूल्य हो सकता है 28 सौ रुपये – मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा महापर्व पर दिए संकेत
छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी : आगामी वर्ष में धान का समर्थन मूल्य हो सकता है 28 सौ रुपये – मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा महापर्व पर दिए संकेत
भुवन वर्मा बिलासपुर 5 नवंबर 2021
रायपुर, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अगले वर्ष के लिए बड़ी खुशखबरी है उन्हें अगले साल से धान का समर्थन मूल्य मिलाकर इस साल से ज्यादा कीमत मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीएम हाउस में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में यह बात कही की प्रदेश के किसानों का धान का दाम सबसे ज्यादा प्रति क्विंटल ₹25 सौ में खरीदा जा रहा है। किसानों को धान की कीमत अगले साल इससे भी ज्यादा मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि चुनाव आते-आते किसानों को धान का दाम ₹28 सौ तक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दी जाने वाली राशि ₹9000 में एक रुपये की कमी नहीं करने की बात कही। आपको बता दें कि वर्ष 2021 -2022 के लिए केन्द्र सरकार ने धान का एमएसपी 1868 से बढ़ाकर ₹1940 कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदति है।इस तरह केन्द्र की एमएसपी 1940 रुपये में 15 क्विंटल धान बेचने पर किसान को कुल ₹29हजार एक सौ रुपये मिलता है। वही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत ₹9000 प्रति एकड़ राज्य सरकार दे रही है इस तरह छत्तीसगढ़ के किसानों को 1 एकड़ में 15 क्विंटल धान बेचने पर कुल ₹38100 मिलेगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 में होने हैं, जिसे 2 साल बाकी है। इस दौरान केंद्र सरकार भी धान समेत अन्य फसलों का एमएसपी प्रति वर्ष बढ़ाएगी। इस स्थिति में चुनाव आते आते तक छत्तीसगढ़ के किसानों का धान का दाम केन्डी की एमएसपी और किसान न्याय योजना के तहत दी जानी वाली राशि मिलाकर 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलने लगेगी।
About The Author



Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыкрипто-казино