अंततः पुलिस अधीक्षक के आदेश पर- कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ सिविल लाइन थाना में दर्ज हुई एफआईआर
अंततः पुलिस अधीक्षक के आदेश पर- कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ सिविल लाइन थाना में दर्ज हुई एफआईआर
भुवन वर्मा बिलासपुर 29 अक्टूबर 2021
बिलासपुर। गत दिवस कांग्रेस नेता अकबर खान सिविल लाइन थाना आकर पुलिस कर्मियों के सामने शहर के विधायक शैलेश पांडेय को अपशब्द कहकर और गाली गलौच दे रहे थे।जिसपर आखिरकार एसएसपी दीपक झा के निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है,दरसल बीते दिनों कांग्रेस नेता अकबर खान सिविल लाइन थाना आकर पुलिस कर्मियों के सामने शहर के विधायक शैलेश पांडेय को अपशब्द कहकर और गालीदिए थे । । जिसकी शिकायत आज कांग्रेसियो समेत विधायक समर्थकों में एसएसपी से की,और कार्रवाई की मांग की,इधर यह मामला आग की तरह फैलने लगा और बाद में विधायक समर्थक मोनू उर्फ आशीष अवस्थी ने सिविल लाइन थाना जाकर जुर्म दर्ज कराया। सिविल लाइन टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज किया गया है। फ़िलहाल कांग्रेस नेता अकबर खान के वीडियो को लेकर शहर में जोरो की चर्चा हो रही है।
: लेकिन इस घटना के बाद से बिलासपुर कांग्रेस संगठन में फिर से गुटबाजी साफ नजर आने लगी।जहाँ आज शुक्रवार को बिलासपुर नगर के विधायक शैलेश पांडेय के समर्थक बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर लिखित शिकायत देते अपने ही पार्टी के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज की मांग किये थे।
उसी क्रम में देर शाम को थाना सिविल लाइन में
प्रार्थी आशीष अवस्थी के लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक24 अक्टूबर 2021को थाना सिविल लाइन परिसर के अंदर में अकबर खान द्वारा शहर विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ असंवैधानिक शब्द गाली गलौज एवं पत्रकार को गाली गलौज एवं मारने की धमकी दिया।थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस शिकायत पर अकबर खान के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है।
About The Author




Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.