कवर्धा में 3 दिनों बाद आया अमन शांति : मुस्लिम समाज ने दुर्गा पंडाल पहुंच कर बांधा भगवा तोरण , इंटरनेट सेवाएं शुरू, बंद बाजार फिर खुले
कवर्धा में 3 दिनों बाद आया अमन शांति : मुस्लिम समाज ने दुर्गा पंडाल पहुंच कर बांधा भगवा तोरण ; इंटरनेट सेवाएं शुरू, बंद बाजार फिर खुले
भुवन वर्मा बिलासपुर 9 अक्टूबर 2021
पिछले 6 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा छत्तीसगढ़ का कवर्धा अब शांत है। करीब 117 घंटे से बंद बाजार शनिवार को 4 घंटे के लिए खुले तो रौनक लौट आई। 5 दिनों से बंद इंटरनेट सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोग शहर के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और वहां भगवा तोरण और ध्वज बांधा। झंडे के ही विवाद के चलते जिले में हिंसा भड़की थी।
दरअसल, विवाद के बाद रविवार शाम 5 बजे से ही बाजार बंद थे। हालात को देखते हुए जिले में धारा-144 लगाई गई, लेकिन इसके बाद रैली, प्रदर्शन हुआ और फिर हिंसा भड़क उठी। इसके चलते जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा। कवर्धा सहित राजनांदगांव और बेमेतरा की भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सब पटरी पर लौटना शुरू हो गया। दोपहर में बाजार खोलने के आदेश जारी हुए और देर रात इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।
मुस्लिम समुदाय के लोग पंडरिया के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और वहां भगवा तोरण और ध्वज बांधा।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.