तेरह को कैबिनेट और तीन को मिला राज्यमंत्री का ओहदा

0

तेरह को कैबिनेट और तीन को मिला राज्यमंत्री का ओहदा

भुवन वर्मा बिलासपुर 29 जून 2021

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने विभिन्न निगम मंडल , अभिकरण , बोर्ड / प्राधिकरण में मनोनित अध्यक्षों / उपाध्यक्षों को कैबिनेट व राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस सूची में 13 कांग्रेसी नेताओं को कैबिनेट मंत्री व 03 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुये आदेशानुसार रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम , गिरिश देवांगन अध्यक्ष खनित विकास निगम , कुलदीप जुनेजा अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल , देवेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम , मिथिलेश स्वर्णकार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) , शफी अहमद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल , शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम , अरुण वोरा अध्यक्ष भंडाार गृह निगम , राजेंद्र तिवारी अध्यक्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड , सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण , एम.आर. निषाद अध्यक्ष मछुआ बोर्ड , धनेश पाटिला अध्यक्ष अन्त्यवसायी सहकारी वित्त निगम , बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादक बोर्ड इन सभी को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं चंदन कश्यप अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड , श्रीमती पद्मा मनहर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग व श्रीमती नीता लोधी उपाध्यक्ष अन्त्यवसायी सहकारी वित्त निगम को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *