भूपेश सरकार का बड़ा ऐलान : अब पार्षद ही चुनेगें अध्यक्ष व महापौर

1
images (38)

भुवन वर्मा, बिलासपुर 12 अक्टूबर 2019

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ में भी पार्षद महापौर का चुनाव करेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने ये बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है, कि अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में कोई खराबी नहीं है।

मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छग में भी महापौर के साथ ही अध्यक्ष के सीधे निर्वाचन को बंद किया जा सकता है, सरकार ने इस मामले में प्रारंभिक चर्चा कर लिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महापौर अथवा अध्यक्ष के सीधे निर्वाचन को बंद करने का संकेत दिए हैं। इस मामले पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तीन वरिष्ठ मंत्रियों की उप समिति का गठन किया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट कोई फैसला लेगी। जिस पर प्रारंभिक तैयारी हो गई है।

प्रदेश में भी नगरीय निकाय चुनाव में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन को सरकार बदलने के संकेत दिए है। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट की उपसमिति का गठन किया है। समिति में संसदीय कार्य मंत्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया शामिल हैं। जो अपनी रिपोर्ट भूपेश सरकार को सौपेगी।

About The Author

1 thought on “भूपेश सरकार का बड़ा ऐलान : अब पार्षद ही चुनेगें अध्यक्ष व महापौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *