विश्वकर्मा समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ खरोरा में
विश्वकर्मा समाज का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ खरोरा में
भुवन वर्मा बिलासपुर 06 मार्च 2021

खरोरा – छत्तीसगढ विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज खरोरा परिक्षेत्र का तीन दिवसीय समाजिक सम्मेलन करियादामा चौक खरोरा मे सम्पन्न हुआ। तीन मार्च से आयोजित उक्त समाजिक सम्मेलन का कल पाँच मार्च को समापन किया गया। सम्मेलन मे खरोरा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों सहित बडी संख्या मे विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे जिनके बीच समाजिक एकता एवं स्वजातीय समाजिक निकाकरण के विषयो पर चर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम के दौरान पहुँचे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी एवं पार्षद तोरण ठाकुर का समाज के लोगो व्दारा भगवान विश्वकर्मा की फोटो भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहॉ की विश्वकर्मा समाज के लोगो की तरह हम सभी को अपने समाज मे सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए, एैसे समाजिक सम्मेलनों से समाज मे एकता आती है जिससे समाज मे फैले कुरीतियो, बुराईयो से निपटने मे हम ताक़त मिलती है।
उक्त कार्यक्रम मे विश्वकर्मा समाज खरोरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष गोविन्द विश्वकर्मा, सचिव मनीराम विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सभापति होमूराम विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, पुरनलाल विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, भूवनेश्वर विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, विश्राम विश्वकर्मा आदी लोगो सहित बडी संख्या मे विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे।
About The Author



