पूरे विश्व में भारतीय मूल के व्यक्तियों का शासन – प्रशासन में विशिष्ठ स्थान

0

पूरे विश्व में भारतीय मूल के व्यक्तियों का शासन प्रशासन में विशिष्ठ स्थान

भुवन वर्मा बिलासपुर 18 फरवरी 2021

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

न्यूयॉर्क — दुनियां के अलग-अलग देशों में भारतीय मूल के लोग डंका बजाने में सफलता हासिल करं रहे हैं। वर्ष 2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियां के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 ऐसे लोग हैं जो किसी ना किसी अहम पद पर तैनात हैं। इन 15 देशों में अमेरिका और इंग्लैंड जैसे ताकतवर देश भी शामिल हैं। इन 200 में से 60 लोग कैबिनेट मंत्री तक के पदों पर कब्जा जमा चुके हैं। इन्हीं में से एक अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं, जो भारतीय मूल की हैं। इसके अलावा हाल ही में बिडेन प्रशासन ने भी अपने कई अहम पदों पर भारतीय मूल के लोगों को जगह दी है। जारी की गयी लिस्ट में बड़े पद पर तैनात लोग शामिल हैं, जिनमें डिप्लोमेट, सांसद, बैंक के प्रमुख, किसी आयोग के प्रमुख शामिल हैं।भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक करीब 3.2 करोड़ लोग इस वक्त दुनियां के अलग-अलग देशों में रहते हैं। इस वर्ष 2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स’ द्वारा जारी की गयी इस लिस्ट की दुनियां भर में चर्चा है। इंडियास्पोरा के एमआर रंगास्वामी ने इस लिस्ट को लेकर कहा कि ये गर्व की बात है कि आज दुनियां के अहम पदों पर भारतीयों का बड़ा हिस्सा मौजूद है। बता दें कि इस लिस्ट में सिर्फ सरकारी पदों पर तैनात लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनियां के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं। वहीं दूसरी ओर मौजूदा वक्त में देखें तो कई मल्टीनेशनल कंपनी की कमान भी भारतीय समुदाय के लोगों के हाथ में ही है जिनमें सत्य नडेला, सुंदर पिचाई जैसे लोग भी शामिल हैं। इस समय भारतीय मूल के करीब 3.2 करोड़ लोग दुनियां के अलग-अलग देशों में अपनी सेवायें दे रहे हैं। जिनमें अमेरिका में भारतीय सबसे अधिक पदों यानि 90 पदों पर नियुक्त हैं। वहीं यूके में 34 , कनाडा में 26 , मॉरिशस में 21, सिंगापुर में 14 , गुयाना में 14 , सूरीनाम में 13 , दक्षिण अफ्रीका में 07 , फिजी में ए07 , त्रिनिदाद एंड टोबैगो में 06 , ऑस्ट्रेलिया में 03 , पुर्तगाल में 02 , मलयेशिया में 02 , आयरलैंड में 01 , न्यूजीलैंड में 01 महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के निवासी कई देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति भी हैं। जिनमें एंटोनियो कोस्टा प्रधानमंत्री पुर्तगाल , मो०इरफान अली – राष्ट्रपति गुयाना , प्रविंद कु जगन्नाथ – प्रधानमंत्री मॉरिशस , पृथ्वीराज सिंह रूपुन- राष्ट्रपति मॉरिशस , चंद्रिका प्र संतोखी- राष्ट्रपति सूरीनाम , कमला हैरिस – उपराष्ट्रपति अमेरिका , भरत जगदेव – उपराष्ट्रपति गुयाना शामिल हैं। इसके साथ साथ 60 कैबिनेट रैंकों पर , 10 विभिन्न देशों के राजदूत ,02 कॉन्सुल जनरल , 04 देशों में चीफ जस्टिस , 04 देशों में केंद्रीय बैंक के हेड , 02 देशों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी , 66 अलग-अलग देशों में सांसद , 52 लोग जो बिइडेन प्रशासन में , 03 भारतीय यूएस सर्किट कोर्ट में जज , अमेरिका के विभिन्न प्रांतों में 25 स्टेट लीडर्स हैं जो पूरी दुनियां में भारतीयों का नाम रोशन कर रहे हैं। ये गर्व की बात है कि आज दुनियां के अहम पदों पर भारतीयों का बड़ा हिस्सा मौजूद है। यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनियां के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *