राम मंदिर जन जागरण समिति के जिला सहसंयोजक बने पुरुषोत्तम शर्मा
राम मंदिर जन जागरण समिति के जिला सहसंयोजक बने पुरुषोत्तम शर्मा
भुवन वर्मा बिलाजपुर 23 दिसंबर 2020
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा — भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर को लेकर पूरे देश में राम मंदिर जन जागरण अभियान के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में राम मंदिर जन जागरण समिति हेतु प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक सहित सभी जिलों में जिला संयोजक एवं सहसंयोजको की नियुक्ति की गयी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक के पद पर जांँजगीर-चांँपा के विधायक नारायण चंदेल को प्रदेश संयोजक एवं सराईपाली की छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसारिया को सहसंयोजक तथा जांँजगीर-चांँपा जिले में सक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू को जिला संयोजक और नगर पालिका चांँपा के नेता प्रतिपक्ष तथा जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा को जिला सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है।
गौरतलब है कि पुरूषोत्तम शर्मा (फौजी भाई) गौ सेवा एवं समाज सेवा के लिये समर्पित हैं। ये चाँपा सेवा संस्थान , भगवान परशुराम युवा ब्राह्मण जैसे कई संगठनों के माध्यम से शहर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। वे स्वयं 75 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं और खेलसंघ में भी काफी सक्रिय हैं। बालीबाल में उनके संयोजकत्व में नेशनल मिनी बालीबाल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। इस संबंध में पुरूषोत्तम शर्मा ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले में प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति को इस जन जागरण के माध्यम से श्री राममंदिर निर्माण अभियान में जोड़ा जाना है। इसके लिये जिला के बाद मंडलों में भी नियुक्ति की जायेगी जो जन जागरण अभियान का प्रमुख हिस्सा होगी।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.