भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन नेहरू चौक बिलासपुर में हुआ आज

0

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन नेहरू चौक बिलासपुर में हुआ आज

भुवन वर्मा बिलासपुर 10 नवम्बर 2020

बिलासपुर । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन नेहरू चौक बिलासपुर में दिया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा के नाम से दिया जाने वाला राज्य स्तरीय अलंकरण पुरस्कार की घोषणा आज दिनांक तक नहीं किया गया है, इसलिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में दिनांक 10नवंबर 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक नेहरू चौक बिलासपुर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की माननीया राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौपा गया।
उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के सांसद मा अरूण साव भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ,महामंत्री मोहित जायसवाल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक ,मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद रात्रे, महामंत्री योगेश कुमार बोले, पृथ्वीपाल ,उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सुर्या भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर विजय ताम्रकार, मनोज कुमार मिश्रा, रौशन सिंह राजेश निर्मलकर, बी,आर, महोबिया, धीरेन्द्र केसरवानी ,अमित तिवारी, अनिरुद्ध द्विवेदी राकेश तिवारी,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *