रेरा ऑल इंडिया फोरम के अध्यक्ष बने विवेक ढांड

रेरा ऑल इंडिया फोरम के अध्यक्ष बने विवेक ढांड
भुवन वर्मा 30 अकटुबर 2020
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड को एक वर्ष के लिये आल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का अध्यक्ष चुना गया है। ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का गठन सभी रेरा के बीच समन्वय स्थापित करने और केंद्र सरकार को रियल एस्टेट सेक्टर के सुधार के लिये आवश्यक सुझाव देने हेतु किया गया है। देश के सभी राज्यों के रेरा के अध्यक्ष ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा के सदस्य होते हैं। तमिलनाडू रेरा के अध्यक्ष ज्ञान देसीकन इस फोरम के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं पंजाब रेरा के अध्यक्ष श्री नवरीत सिंह कांग को कोषाध्यक्ष और असम रेरा के अध्यक्ष को रेरा के ऑल इंडिया फोरम का सचिव बनाया गया है।
गौरतलब है कि विवेक ढांड वर्तमान में छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के अनुरूप तत्परता व पारदर्शिता से कार्य करने, समय पर शिकायतों का निराकरण करने, सुनवाई से लेकर त्रैमासिक अद्यतनीकरण, पंजीयन आदि समस्त कार्य डिजिटल ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से किये जाने के कारण ही उनका चयन किया गया है।
About The Author

Compete to Win Big – Play Now! Lucky cola