विस अध्यक्ष के निज सचिव नियुक्त हुए एके धृतलहरे (सेवानिवृत्त एडिशनल कलेक्टर)

विस अध्यक्ष के निज सचिव नियुक्त हुए एके धृतलहरे (सेवानिवृत्त एडिशनल कलेक्टर)
भुवन वर्मा बिलासपुर 22 अक्टूबर 2020

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने निजी स्थापना में एके धृतलहरे को निज सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री धृतलहरे जांजगीर-चाम्पा जिला से एडिशनल कलेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी गणना राज्य शासन के कुशल, प्रशासनिक अधिकारियों में रही है। श्री धृतलहरे अपनी शासकीय सेवा के दौरान रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ और जांजगीर-चाम्पा जिले में अपनी सेवाएं दी है। उनके सुदीर्घ कुशल प्रशासनिक सेवा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए एवं जांजगीर-चाम्पा जिले के आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निज स्थापना में उन्हें निज सचिव नियुक्त किया है।
About The Author

Compete to Win Big – Play Now! Lucky cola