छत्तीसगढ़ बीजेपी में चुनाव हेतु निर्वाचन समिति गठित

रायपुर,21अगस्त2019(पत्रवार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने सदस्यता अभियान के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति का गठन किया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी रामप्रताप सिंह और सह चुनाव अधिकारी विष्णुदेव साय को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही जिलों में चुनाव अधिकारी की भी घोषणा की गई है। भाजपा का सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
सितंबर से मंडल स्तर का चुनाव शुरू होगा। दिसंबर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संभावित है। एक से 15 सितंबर तक प्राथमिक समितियों (बूथ) के चुनाव, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मंडल, 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिलाध्यक्षों और दिसंबर में प्रदेशाध्यक्ष चुना जाएगा।
प्रदेश चुनाव अधिकारी रामप्रताप सिंह ने के मुताबिक सदस्यता अभियान के साथ ही संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। मंगलवार को सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। अब सक्रिय सदस्यता अभियान और सदस्यता अभियान का वेरिफिकेशन होगा। सितंबर से बूथ कमेटियों का गठन शुरू किया जाएगा।

About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.
I completely agree with your points. Well said!