जलकुंभी के नव प्रयोग तथा उसके रेशे से वस्त्र निर्माण : राज्यपाल से सौजन्य भेंट
रायपुर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका से आज राजभवन लोक भवन रायपुर में बिलासपुर के प्रमुख सामाजिक पर्यावरण संरक्षण संस्थान प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने सौजन्य से भेंट की इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जलकुंभी के नव प्रयोग तथा उसके रेशे से वस्त्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जागरुकता और बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई इस अवसर पर डॉक्टर मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
About The Author

