‘साथी संदेश’ का स्थापना दिवस: विचार संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी हुए सम्मानित

12080fd5-9d3b-4d97-926a-12266479f644

बिलासपुर, स्थापना दिवस साथी संदेश समाचार पत्र आठवां स्थापना वर्ष में बिलासपुर संस्करण का विमोचन एवं डिजिटल न्यूज़ का शुभारंभ कार्यक्रम।  उद्योग भवन बिलासपुर में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सम्मानितअतिथि माननीय धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, शैलेश पांडेय पूर्व विधायक बिलासपुर, मनी दिलीप लहरिया पूर्व विधायकमस्तूरी। पूर्व न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेई उच्च न्यायालय बिलासपुर
माननीय डॉक्टर राघवेंद्र दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयास प्रशासन अकादमी बिलासपुर एवं प्रबोधन देने वाले वक्तागण
श्री ललितमुनि, वरिष्ठ साहित्यकार अभनपुर डॉक्टर शाहिद अली प्राध्यापक उषाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता महाविद्यालय रायपुर।एवं माननीय डॉक्टर मानिक विश्वकर्मा, उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार। आप सभी ने पत्रकारिता के 200 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला, वर्तमान पत्रकारिता में टेक्नोलॉजी के महत्व को स्वीकारते हुए इसका सदुपयोग करने का सुझाव प्रस्तुत किया।
स्वराज जी साहित्य संपादक साथी संदेश, मुख्य संपादक मलय बनर्जी आप सभी ने पत्रकारिता कल आज और कल पर अपने विचार प्रकट किया ।
माननीय न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई एवं डॉक्टर राघवेंद्र दुबे तथा
साहित्यकार अजय पाठक ने भी संबोधित सबके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी देते हुए साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली बिलासपुर ने बताया कि,
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ साहित्यकार विभिन्न जिला एवं क्षेत्र से आए हुए का, शाल श्रीफल ,प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो प्रदान कर प्रधान संपादक मलय बनर्जी एवं अतिथियों द्वारा किया गया।
न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई जी, डॉ राघवेंद्र दुबे, अजय पाठक जी, ललित मुनि, आर एन राजपूत, शीतल पटनवार, भुवन वर्मा एवं टीम, डॉक्टर शत्रुघन जैसवानी, विवेक तिवारी, गया प्रसाद साहू, राजेश गुप्त मुंगेली, रामकुमार श्रीवास, मंजू दीदी प्रजापति ब्रह्म कुमारी बिलासपुर, नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार), रूद्र शर्मा गूगल बॉय,एवं क्षेत्र के साहित्यकार भाई बहनों का सम्मान किया गया उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए हरिहर ऑक्सीजोन समिति का छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक तिवारी साहित्यकार बिलासपुर द्वारा किया गया।

About The Author

You may have missed