बिलासपुर अरपा रिवर व्यू से महामाया मंदिर रतनपुर तक 17 अक्टूबर को ऐतिहासिक चुनरी यात्रा एवं महाआरती
बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर _दिनांक 17 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार, समय संध्या 5:00 बजे_ महामाया मंदिर रतनपुर, बिलासपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत _51 पंडितों के द्वारा सामूहिक शंख नाद_ से होगी, जिसकी दिव्य एवं अलौकिक ध्वनि से पूरा अरपा रिवर तट गूंज उठेगा।
शंख नाद के पश्चात _11 पंडितों के द्वारा आरपा महा आरती_ की जाएगी, जिसमें अरपा मैया की आरती उतारी जाएगी।
_श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था -_
चुनरी यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर _शुद्ध पेयजल, चाय-कॉफी, शरबत और अल्पाहार की निःशुल्क व्यवस्था_ की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए _जगह-जगह मेडिकल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था_ भी रखी गई है।
_यात्रा का रूट -_ चुनरी यात्रा _महामाया चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होकर सेंदरी, भैरव बाबा मंदिर होते हुए रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर_ में संपन्न होगी।
यात्रा के संपन्न होने के पश्चात _महामाया मंदिर के मुख्य द्वार पर 51 पंडितों के द्वारा शंख नाद_ एवं _11 पंडितों के द्वारा भव्य महामाया आरती_ का दिव्य आयोजन होगा।
यात्रा के दौरान उमड़ने वाली _अभूतपूर्व भीड़ और जनसैलाब को देखते हुए व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था_ की गई है।
आयोजक आशीष मोनू अवस्थी जी ने समस्त बिलासपुर वासियों से संध्या 5 बजे अरपा रिवर व्यू में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।
About The Author

