25वाँ कूर्मि संझा–रजत जयंती वर्ष एवं 16वाँ प्रांतीय महाधिवेशन: 19 व 20 दिसम्बर को दुर्ग में

WhatsApp Image 2026-09-09 at 13.49.13 (1)

कूर्मि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने पर जोर

दुर्ग। 25वाँ कूर्मि संझा–रजत जयंती वर्ष एवं 16वाँ प्रांतीय महाधिवेशन का गरिमामय आयोजन इस वर्ष 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को 36-फोर्ट, कोलिहापुरी, दुर्ग में आयोजित किया जाना तय हुआ है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को गति देने, आयोजन स्थल का मुआयना करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा के लिए 08 सितंबर 2026, मंगलवार को 36-फोर्ट, कोलिहापुरी में औपचारिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विजय बघेल लोकप्रिय सांसद दुर्ग एवं प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कूर्मि संझा का रजत जयंती वर्ष कूर्मि समाज के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने आयोजन को सामाजिक संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाने तथा कूर्मि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं योगदान को समाहित करने पर विशेष जोर दिया।
युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने आयोजन की प्रस्तावित रूपरेखा एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए तैयारियों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।
वहीं केन्द्रीय दिल्लीवार कुर्मी समाज के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख ने कूर्मि संझा के रजत जयंती वर्ष के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
बैठक में कूर्मि संझा के संयोजक डाकेश्वर परगनिहा, महिला संयोजिका श्रीमती रीना देशमुख, अखिल भारतीय कुर्मी समाज के संरक्षक मन्नूलाल परगनिहा, प्रदेश कूर्मि समाज के संरक्षक अश्वनी चंद्राकर, डॉ. राजेन्द्र हरमुख, युवा प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला दुर्ग के अध्यक्ष सुनील चंद्राकर, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के राज प्रधान श्री ईश्वरी वर्मा, कूर्मि संझा के सहसंयोजक पुष्पक राज देशमुख, चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय प्रतिनिधि विजय चंद्राकर, कूर्मि संझा के पूर्व संयोजक दिनेश वर्मा, राजेश वर्मा, श्रीमती मिथिला खिचरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव एवं आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, स्थल व्यवस्था, विभिन्न समितियों की भूमिका, सामाजिक सहभागिता तथा कार्यक्रम को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रजत जयंती वर्ष के इस विशेष आयोजन को समाज की एकता, सहभागिता और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का संचालन श्री मोरध्वज चंद्राकर, महामंत्री, प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज ने किया, जबकि केशव बंटी हरमुख ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर श्रीमती सरोज चंद्रा, दीनानाथ सिंगसार्वा, यादराम चंद्रा, श्रीमती अर्चना वर्मा, कृतराम मढ़रिया, जय प्रकाश देशमुख, अर्जुन देशमुख, तरुण परगनिया, प्रदीप देशमुख, प्रेमलाल देशमुख, दुष्यंत देशमुख, किशोर कुमार देशमुख, देवेंद्र हरमुख, शैलेश देशमुख, कमलेश देशमुख, संदीप बेलचंदन, मोनू चंद्राकर, राजेश्वर अमृत, खूबचंद वर्मा , सत्यनारायण बंछोर, बसंत चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, चेतन चांदनी देशमुख, लोकेश देशमुख, तोरण देशमुख आदि कूर्मि समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।

अजय चंद्राकर
अध्यक्ष युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर
9827905288

About The Author

You may have missed