मनवा कुर्मी महिला समिति द्वारा:”लोकभारत” सांस्कृतिक विविधता तिहार का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-31 at 13.00.33

भिलाई।मनवा कुर्मी महिला समिति द्वारा 30 अगस्त रविवार को कुर्मी भवन सेक्टर 7 में दोपहर 1:00 बजे से “लोकभारत” सांस्कृतिक विविधता का तिहार मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना धुरंधर ने किया मुख्य अतिथि के रूप में रुक्मणी वर्मा उद्योग एवं सहकारिता सभापति तथा विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में “अनिल वर्मा” प्रोफेशनल फैमिली काउंसलर ,डायरेक्टर ए वी माइंडसेट प्रोग्रामिंग प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्यों हेतु कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें भारत की लोक पारंपरिक कलाओं,लोक खेलों आदि को पुनर्जीवित करने की कोशिश की गई। तीज त्योहार में आंगन में माढ़े जाने वाले अल्पना जिसे छत्तीसगढ़ में चौक पूरना कहा जाता है तथा तात्कालिक माला और गजरा बनाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अघ्घन बिरस्पत्,जेठऊनी,सुरहुत्ती,देवारी,बिहाव आदि पर बनाए जाने वाली पारंपरिक चऊक तथा विभिन्न राज्यों में बनाए जाने वाली अल्पनाएं बनाकर अतिथियों का मन मोह लिया। सदस्य जो दर्शक थे वे भी विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में सज धज कर उपस्थित थे। सांस्कृतिक संध्या में जब भारत के विभिन्न प्रांतो के लोकगीत व नृत्यों की एकल और सामूहिक प्रस्तुतियां दी गई दर्शक दीर्घा ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । विभिन्न परिधानों में सजे प्रतिभागियों से मंच और समूचे सभागार में रंग रंगीले भारत की सांस्कृतिक छटा नजर आ रही थी। दस वर्ष पूर्व गठित मनवा कुर्मी महिला समिति जिसमें 500 से अधिक महिला सदस्य हैं। इनके द्वारा प्रति वर्ष अलग-अलग थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होते हैं।

प्रतिवर्ष किसी विशेष क्षेत्र में सफलता के कृतिमान रचने वाली समाज की एक ही विधा की एक युवा और वरिष्ठ सदस्य का चयन कर उन्हें उनकी प्रतिभा हेतु सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र से “हमर सियान सम्मान” वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सत्यभामा आडिल को तथा “नवा बिहान सम्मान” डॉक्टर सविता वर्मा साहित्यकार एवं सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर को दिया गया । लोक परंपराओं लोक कलाओं एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। इस वर्ष 17 स्टॉल लगाया गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के हस्त निर्मित उत्पाद, घरेलू सामान, ज्वेलरी, श्रृंगार- प्रसाधन, वस्त्र, विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खाद्य पदार्थों आदि के साथ साज सज्जा आदि के उत्पादों की अच्छी खरीद बिक्री हुई। लोगों ने इस कार्यक्रम को बहुत पसंद किया कुर्मी समाज के विभिन्न इकाइयों के प्रमुख इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम की रचनात्मकता और नयेपन को सराहते हुए समिति की उत्तरोत्तर उन्नति की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष अर्चना धुरंधर ने इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समिति के सदस्यों के जोश एवं सहयोग तथा ग्रुप कोषाध्यक्षों की मेहनत को दिया।
विभिन्न कार्यकम में विजेता इस प्रकार रहे खेल – फुगड़ी – प्रथम महेश्वरी मढ़रिया , द्वितीय उर्मिला वर्मा, तृतीय – मीरा वर्मा,बाल पासिंग प्रथम सुधा वर्मा,सेकंड रूबी वर्मा,पुष्पलता वर्मा, अल्पना एवं चऊक – प्रथम रेणुका बंछोर,द्वितीय रश्मि वर्मा ,द्रौप्ति वर्मा,रेणुका धुरंधर,माला- प्रथम खुशबू वर्मा, द्वितीय प्रेमलता वर्मा ,तृतीय कामिनी परगनिहा ,गजरा- प्रथम रश्मि वर्मा,द्वितीय मीता वर्मा, तृतीय सुमन वर्मा। इस अवसर पर गायत्री वर्मा, सुमन वर्मा सीमा वर्मा, मनवा महिला अध्यक्ष मधु वर्मा,रायपुर से अतिथिगण तथा कुर्मी समाज की अन्य इकाईयों के प्रमुख भी उपस्थित थे।कार्यकम का संचालन मेनका वर्मा ने किया।

About The Author

You may have missed