निलेश सिंह, राजकमल, कैलाश, अभिनव और अजय बने भाजयुमो प्रभारी

0cb7becb-1f59-40b2-9b63-be79d74a3745

बिलासपुर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार व भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने युवा मोर्चा मंडल प्रभारी/मंडल संगठन सहप्रभारी की घोषणा की है। जिसके तहत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल तखतपुर में प्रभारी राजकमल साहू, सह प्रभारी रूपेश देवांगन सोहन कश्यप। भाजपा मंडल सकरी प्रभारी कैलाश वस्त्रकार, सहप्रभारी अभिषेक यादव। भाजपा मंडल काठाकोनी प्रभारी निलेश ठाकुर, सह प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सूयवंशी डॉ. प्रवीण तिवारी। भाजपा मंडल विजयपुर प्रभारी अजय यादव, सह प्रभारी अंकुश शुक्ला। भाजपा मंडल गनियारी प्रभारी अभिनव उपाध्याय, सह प्रभारी दीपक रजक योगेश साहू नियुक्त हुए है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिली जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा लगन और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया है।

About The Author