Chhattisgarh weather alert: बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश के आसार

GwrlUqcXcAA0wFT

रायपुर.बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर चल रहा है। रायपुर में 154.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। किसानों को धान बोनी में लाभ मिला है, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब भी बारिश की कमी से चिंता बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब और मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में 154.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दुर्ग में 181 मिलीमीटर और राजिम में 185.8 मिलीमीटर बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रायपुर में रात भर बारिश हुई है। सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है।

भारी बारिश का जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और खराब मौसम में नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, जिससे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

About The Author